प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – Priyanka Chopra Biography in Hindi

Priyanka Chopra बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रिओं में से एक है और उनके पास बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम है इसके अलावा प्रियंका की अदाकारी और खूबसूरती का तो पूरा भारत मुरीद है | इसके अलावा हॉलीवुड में भी उन्होंने अच्छी पहचान कायम की है | धारावाहिक क्वांटिको में उनकी अदाकारी को पूरे विश्व में पसंद किया गया और इसके लिए उन्हें  गोल्डन ग्लोब अवार्ड में दर्शकों की सबसे पहली पसंद होने के लिए अवार्ड दिया गया है और यह न केवल प्रियंका के लिए बल्कि पूरे भारत और इंडस्ट्री के लिए गौरव की बात है तो चलिए जानते है इस कमाल की अभिनेत्री के जीवन के बारे में कुछ खास बातें| आज की हमारी पोस्ट “ Priyanka Chopra biography in hindi “ में जिसमे हम प्रियंका की जिन्दगी के कुछ खास पहलुओं के बारे में जानेंगे |

Priyanka Chopra Biography in Hindi

Priyanka Chopra Biography in Hindi

Family and info / परिवार और प्रियंका – प्रियंका का जन्म 18 July 1982 बिहार के जमशेदपुर में हुआ जो अभी वर्तमान में झारखंड में आता है हुआ और प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा और माँ मधु चोपड़ा दोनों ही आर्मी में डॉक्टर थे | इसीकी वजह से प्रियंका को बहुत से स्कूल बदलने पड़े क्योंकि उनके माता पिता का अक्सर ट्रान्सफर होता रहता था | प्रियंका का एक छोटा भाई भी है सिद्धार्थ जो प्रियंका से सात साल छोटा है | प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे और माँ झारखण्ड से थी | चूँकि दोनों माँ बाप सर्विस में थे  जिसकी वजह से जब उनका ट्रान्सफर होता था वो नई जगह पहुँच जाते जिसकी वजह से  प्रियंका Delhi, Chandigarh, Ambala, Ladakh, Lucknow, Bareilly, and Pune आदि कई सारी जगहों पर रही है जिसके बारे में प्रियंका ने एक बार इंटरव्यू में बताया कि इतनी सारी जगहों पर रहने के बाद और इतने स्कूल बदलने के बाद भी मुझे कभी किसी नई जगह पर जाना परेशानी भरा नहीं लगा क्योंकि मैं हर तरह के कल्चर में घुल जाती थी और बहुत कुछ सीखने को भी मिलता था |  प्रियंका इतनी जगहों पर रही है लेकिन अब भी Bareilly को ही अपना होमटाउन मानती है |

तेरह साल की उम्र में Priyanka Chopra पढने के लिए USA चली गयी और अपनी aunt के साथ रहने लगी और वंहा उन्होंने पढाई के साथ साथ दूसरी कई सारी गतिविधिओं में भी हिस्सा लिया वंहा भी प्रियंका ने बहुत से स्कूल बदले क्योंकि उनकी आंटी का परिवार भी एक से दूसरी जगह काम के सिलसिले में शिफ्ट होता रहता था | पढने के अलावा प्रियंका ने वंहा Western classical music और कत्थक डांस आदि में भी participate किया और उन्हें वंहा कभी कभी इंडियन होने की वजह से उनके एक क्लासमेट का द्वारा सताया भी गया | प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि “ वो एक शर्मीली लड़की थी उस समय और कम आत्मविश्वास वाली लेकिन बहुत मेहनती थी और आज मैं जो कुछ भी हूँ इसी वजह से हूँ |”

Education / शिक्षा – प्रियंका की शुरुआती शिक्षा अलग अलग शहरों में हुई है जैसे कि हमने आपको बताया कि उनके पिता का ट्रान्सफर होता रहता था  पर La Martiniere Girls’ School जो  Lucknow में है और बरेली के  St. Maria Goretti College में उनकी कुछ शिक्षा हुई और उसके बाद तेरह साल की उम्र में वो अमेरिका चली गयी जन्हा  Newton, Massachusetts जैसे स्कूल में वो पढ़ी | उसके तीन साल बाद वो वापिस india आ गयी और फिर बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में उन्होंने अपनी high स्कूल की एजुकेशन पूरी की |

Bollywood career / कैरियर – प्रियंका के कैरियर के बारे में बात करें तो आपको सबसे पहले बता देते है कि Priyanka Chopra bollywood में सबसे अधिक वेतन पाने वाली actresses में से एक है और उनके बार में अधिक जानने से पहले हम कुछ facts उनके बारे में जान लेते है –

  • जब वो बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी उसी दौरान उन्होंने May Queen नाम की सौन्दर्य प्रतियोगिता को जीता था |
  • जब इन्होने इस प्रतियोगिता को जीता था उसके बाद उनके प्रशंशक इतने हो गये थे कि इन्हें घर में सुरक्षा के लिहाज से जालियां लगवानी पड़ी ताकि कोई अनहोनी नहीं हो |
  • उन्हें अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के लिए पीपल्स चॉइस अवार्ड 2016 में सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इसमें उन्होंने FBI एजेंट अलेक्स पेरिश का रोल किया है |
  • सन 2000 में उन्होंने मिस world का ख़िताब जीता था और करने वाली वो पांचवी भारतीय थी |
  • अभिनय के अलावा प्रियंका ने संगीत में भी बेहतरीन काम किया है |

प्रियंका ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत  2003 में  The Hero: Love Story of a Spy. से की थी जिसमे उनके साथ सनी देओल थे जो कि कश्मीर में तैनात फौजी पर आधारित फिल्म थी | जिसमे सनी एक agent होते है और आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ते है उसके बाद उन्होंने अंदाज फिल्म अक्षय कुमार के साथ की जो बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म थी | उसके बाद प्रियंका ने एतराज और बहुतसी सफल फिल्मे दी है जिनकी एक लम्बी लिस्ट है और उन्होंने ने अपनी मेहनत के दम पर अभिनय के क्षेत्र में अहम् मुकाम हासिल किया जिसकी वजह से वो सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाले actress बन गयी है |

Interesting Facts / रोचक जानकारियां – प्रियंका के बारे में कुछ रोचक जानकारियां निम्न है

  • वो इतनी सफल star होने के बाद भी अपने परिवार के बेहद करीब है और शायद यही वजह कि वो अपने stardom को सम्भाल कर रख पा रही है | साथ ही priyanka chopra ने कई बार यह इंटरव्यू में कहा है कि वो अपने पापा के सबसे करीब रही है और मेरे तनाव के समय में पापा हमेशा मेरे साथ थे | यही वजह है कि पापा के नहीं रहने के बाद उन्होंने अपने हाथ पर एक tattoo बनवाया हुआ है “Daddy’s lil girl” .उनके पिता की June  2013 में मौत हो गयी थी |
  • प्रियंका को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है |
  • वो आज भी अपनी कलाई पर चेहरा टीकाकार बैठना पसंद करती है कैमरा के सामने जैसे वो अपने कैरियर के शुरूआती दौर में करती थी |
  • प्रियंका मिस world भी रह चुकी है |
  • प्रियंका ने अपने बेहतर प्रदर्शन से न केवल भारत के दर्शकों का दिल जीता है बल्कि सीरियल क्वांटिको के जरिये वो दुनिया भर में जानी गयी है और उनकी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस फिल्म में उन्होंने नकारात्क भूमिका अदा की है |
  • priyanka अपने स्कूल में जब वो अमेरिका में थी तो अपने क्लासमेट से भी अधिक नंबर अंग्रेजी में लेकर आती थी जबकि यह उनकी मात्रभाषा नहीं थी जिसकी वजह से उन पर टिप्पणीयां करने वालों को उन्होंने अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया क्योंकि स्कूल में उन पर कई साथी छात्र इंडियन होने की वजह से मजाक उड़ाते थे |
  • वंहा संगीत सीखने के दौरान उन्हें नेशनल ओपस ऑनर कोर के सम्मान के लिए चुना गया। वे इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय थीं। यह स्कूली स्तर पर बच्चों के संगीत के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए दिया जाता है। प्रियंका को ये सम्मान 1997 में मिला था और यह सम्मान उसके बाद किसी भी भारतीय को नहीं मिला है |

Dinner with Obama / ओबामा के साथ वाइट हाउस में डिनर

priyanka chopra को USA के प्रेसिडेंट ओबामा ने वाइट हाउस के अपने अंतिम डिनर में प्रियंका को invite किया और priyanka ने वंहा खूब मस्ती की जिसके पिक्चर उन्होंने बाद में अपने इन्स्ताग्राम पर साझा किये |

तो ये है Priyanka Chopra biography in hindi और अधिक जानकारी के लिए या अगर आप कुछ बातें ऐसी है जो priyanka के बारे में आप जानते है और उसे यंहा नहीं लिखा गया है तो कमेन्ट के माध्यम से हमे बता सकते है